• 254
  • 2 minutes read

क्या करोगे…,क्या करोगे तूम…!

क्या करोगे…,क्या करोगे तूम…!

           तुम मेरे पंख काट सकते हो ! मुझे तकलीफ दे सकते हो ! मेरी फडफडाहट से खुश होकार.. खुशी भी मना सकते हो तुम……. पर — मेरे जिद्द का क्या करोगे…..? मेरी उडने की चाहत और फिर खडा होने की सोच को… कैसे मार सकते हो, कैसे मिटा सकते हो तुम

तुम्हारे पास तो बहुत देवी – देवताये है उनके पास बहुत सारे हत्यार भी है …. किसीं के पास तलवार, तो किसीं के पास फर्स है…. किसीं के पास गदा , तो किसीं के पास गांडीव है…. किसीं के पास सुदर्शन ,तो किसीं के पास ब्रह्मास्त्र है…. महजब नाम का और एक हत्यार भी तुमने पैदा किया है…. पाप- पुण्य का खेल भी तुमने रचाया है और इस खेल मे मुझे व्हिलन तुमने ही बनाया है…. और महजबी अधिकार से…… मुझे मारने का, प्रताडीत करने का….. … लायसन्स भी तूमने इन देवतायों से हासिल किया है !
मै यह सब जानता भी हू और समजता भी हू तो भी मैं तुमसे नही डरता…..
मै क्यू नही डरता… यह सोचकर तुम परेशान भी हो ना ……… क्या करोगे इस परेशानी का …?
तो सुनो….. तुम्हारे परेशानी का कारण…. मेरे पास बुद्ध है, और उनका सदधम्म बुद्ध के शब्द और बुद्ध वाणी शिखाती है मुझे जीवन जीने की कला कबीर,क्रांती ज्योती व आंबेडकर भी है मेरे पास…. उनका विचार जो मनुष्य को इनसान बनाता है…. वो भी है मेरे दिलो- दिमाग और जहन में … क्या करोगे उसका—? यु तुम सोच रहे हो की, मुझे मारकर तुम्हारी पुरेशानी खतम हो जायेगी पर… ऐसा भी तो नही होगा ना क्यू की …. दुःख ही परेशानी कारण है और….
दुःख मिटाने का इलाज भी तो बुद्ध ही है और बुद्ध तुम्हारे पास नही मेरे पास है…
तुम्हारे पास तो दुःख ही दुःख , दर्द ही दर्द है दुःख, दर्द और परेशानी के शिवा कुछ भी नही है तुम्हारे पास… कुछ भी पढो तुम्हारे धर्म ग्रंथ और पुराणो मे सब कुछ झूठ है, सब कुछ फरेंब है और यह भी तो तुम्हारे परेशानी का कारण है जो बोयोगे वही पायोगें ना…

पर मार्ग है… और वो बुद्ध की और ही जाता है…
अगर चाहते हो दुःख, दर्द और परेशानी से मुक्ती तो ….. शरण में आवो बुद्ध के ……. बुद्धम शरणम गच्छामि , धम्म्म शरणम गच्छामि, संघम शरणम गच्छामि अत दीप भव , स्वंयम दीप बन जायोंगे मतलब समजते हो ना इसका तुम खुद तुम्हारा प्रकाश बन जायोंगे

– राहुल गायकवाड

0Shares

Related post

राष्ट्रीय हितावर मात करून शरद पवारांचा सत्तेचा मोह सांभाळत राज्यसभेची उमेदवारी…..!

राष्ट्रीय हितावर मात करून शरद पवारांचा सत्तेचा मोह सांभाळत राज्यसभेची उमेदवारी…..!

राजकीय समीक्षक पवारांचे आर्थिक लाभार्थी असल्याने सहा दशकांच्या राजकीय कार्यकाळाची समिक्षा होत नाही…?      …
आंबेडकरी चळवळीला संविधान, लोकशाही विरोधी धर्मांध शक्तींच्या दावणीला बांधण्याच्या बदल्यात ज्योती वाघमारेंना राज्यसभा

आंबेडकरी चळवळीला संविधान, लोकशाही विरोधी धर्मांध शक्तींच्या दावणीला बांधण्याच्या बदल्यात ज्योती वाघमारेंना राज्यसभा

प्रा. ज्योती वाघमारे यांची निवड : आंबेडकरी चळवळीचा वैचारिक पाया मोडीत काढण्याच्या नियोजित योजनेचा व्यावहारिक भाग!…
असंघटित कामगार आणि चार लेबर कोड

असंघटित कामगार आणि चार लेबर कोड

असंघटित कामगार आणि चार लेबर कोड    देशभर कामगारांचा प्रचंड विरोध असतानाही अखेर सरकारने चार लेबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *