• 103
  • 1 minute read

हम बाग़ी रहेंगे…!!!

हम बाग़ी रहेंगे…!!!

हम ठोकरों में रखेंगे मनुवाद को,
जहां, इज्जत पैसे बांटने से मिलती है,
हम बाग़ी रहेंगे उन महफ़िलों में,
जहाँ शोहरत तलवे चाटने से मिलती है..!
 
हमें पहचान दरबारों में नहीं,
सड़कों की आग में मिलती है,
जो रीढ़ बेच दें सत्ता के आगे,
उन्हें इज़्ज़त भीख में मिलती है।
 
हम झुकते नहीं मंदिरों–महलों में,
हमें ताक़त सवाल उठाने से मिलती है,
जो देवता गढ़ते हैं गुलामी के,
उन्हें श्रद्धा अंधेपन से मिलती है।
 
हमें सीख पुराणों से नहीं,
संविधान की धार से मिलती है,
हमारी नसों में मनुस्मृति नहीं,
बाबासाहेब की विचारधारा बहती है।
 
जो जाति को गंगा समझ पीते हैं,
उन्हें शांति बहाने से मिलती है,
हम उसी गंगा में सवाल घोलतें है,
क्योंकि मुक्ति टकराने से मिलती है।
 
मंच तुम्हारे, माइक तुम्हारे,
अख़बारों में तुम्हारी चलती है,
हमें इतिहास में जगह मगर
लिखने और लड़ने से मिलती है।
 
बुद्ध की करुणा सीने में है,
भीम की आग मुट्ठी में जलती है,
जो इसे कमज़ोरी समझ बैठे,
उसे याद रहे,
करुणा जब विद्रोह बने,
तो सत्ता राख में बदलती है।
 
हम बाग़ी हैं हर उस दौर में,
जहाँ ज़िंदा रहने की क़ीमत चुप्पी से मिलती है,
हम झुकेंगे नहीं,क्योंकि हमें इंसान होने की पहचान,
आंबेडकरवाद से मिलती है..!संविधान से मिलती है….!!
 
कांबलेसर बदलापुर
 
0Shares

Related post

राष्ट्रीय हितावर मात करून शरद पवारांचा सत्तेचा मोह सांभाळत राज्यसभेची उमेदवारी…..!

राष्ट्रीय हितावर मात करून शरद पवारांचा सत्तेचा मोह सांभाळत राज्यसभेची उमेदवारी…..!

राजकीय समीक्षक पवारांचे आर्थिक लाभार्थी असल्याने सहा दशकांच्या राजकीय कार्यकाळाची समिक्षा होत नाही…?      …
आंबेडकरी चळवळीला संविधान, लोकशाही विरोधी धर्मांध शक्तींच्या दावणीला बांधण्याच्या बदल्यात ज्योती वाघमारेंना राज्यसभा

आंबेडकरी चळवळीला संविधान, लोकशाही विरोधी धर्मांध शक्तींच्या दावणीला बांधण्याच्या बदल्यात ज्योती वाघमारेंना राज्यसभा

प्रा. ज्योती वाघमारे यांची निवड : आंबेडकरी चळवळीचा वैचारिक पाया मोडीत काढण्याच्या नियोजित योजनेचा व्यावहारिक भाग!…
असंघटित कामगार आणि चार लेबर कोड

असंघटित कामगार आणि चार लेबर कोड

असंघटित कामगार आणि चार लेबर कोड    देशभर कामगारांचा प्रचंड विरोध असतानाही अखेर सरकारने चार लेबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *