• 126
  • 1 minute read

दोस्ती का मतलब…!!

दोस्ती का मतलब…!!

दोस्ती कोई… लफ़्ज़ नहीं…!
एक ख़ामोश एहसास है ये…
जहाँ बातें ख़त्म होती हैं,
और… समझना शुरू होता है!

वो मुस्कान में छिपा आँसू है,
और आँसुओं में छिपी मुस्कान भी…!
वो कुछ अनकहा सा जज़्बा है,
जो… दिल से दिल तक सफ़र करता है।
ज़माना बदले… मौसम बदले…
पर ये रिश्ता नहीं बदलता, कभी नहीं!

दोस्ती मतलब…
“अगर कभी पुकारो… तो मैं हूँ!”
ये वो यक़ीन है, जो कहा नहीं जाता,
बस… निभाया जाता है।

रात कितनी भी अँधेरी हो जाए…
वो दिल में दीया जलाती है, ख़ामोशी से…!
कभी रूठती है, कभी हँसती है,
कभी दूर जाती है, मगर… भूलती नहीं!

वो दुआ है… जो हर साँस में बसती है,
जिसे कायनात भी सुनती है,
बिना आवाज़ के!

दोस्ती कोई सौदा नहीं…
ना किसी उम्मीद की चाह है!
ये तो बस… देना है,
और… देते जाना है!

जहाँ “होना” ही इसका असली मतलब है…
होना… सिर्फ़ होना!

इसलिए,
जो दोस्त… ज़िन्दगी में एक बार भी
तुम्हें सच्चे दिल से… हँसा दे…!
वो पूरी ज़िन्दगी… दिल में ज़िन्दा रहता है!

क्योंकि…
दोस्ती… कभी मरती नहीं…
वो बस रूप बदल लेती है…
और कायनात का हिस्सा बन जाती है…!!

-कांबलेसर बदलापुर ठाणे

0Shares

Related post

सरदार पटेलांवर संघ आणि गोलवलकरांचा प्रभाव नसता तर म. गांधींचे प्राण वाचले असते……!

सरदार पटेलांवर संघ आणि गोलवलकरांचा प्रभाव नसता तर म. गांधींचे प्राण वाचले असते……!

सरदार पटेलांवर संघ आणि गोलवलकरांचा प्रभाव नसता तर म. गांधींचे प्राण वाचले असते……!      …
पंडित नेहरू ही थे जिनके वजह काश्मिर मिला, नहीं तो संघ, सावरकर और मुखर्जीने राजा और पाक से सौदा किया था….!

पंडित नेहरू ही थे जिनके वजह काश्मिर मिला, नहीं तो संघ, सावरकर और मुखर्जीने राजा और…

बार बार काश्मीर की चर्चा मुख्य मुद्दों से भागने का सबसे बडा प्रयास…..!      …
शूद्र शिवशंकर सिंह यादव : संक्षिप्त जीवन परिचय के साथ कुछ यादगार अनुभव*

शूद्र शिवशंकर सिंह यादव : संक्षिप्त जीवन परिचय के साथ कुछ यादगार अनुभव*

शूद्र शिवशंकर सिंह यादव : मैं अपने खानदान का पहला व्यक्ति था, जो पढ़ाई शुरू किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *