• 145
  • 1 minute read

मोदी के दोस्त ट्रंप हमारे देश के खिलाफ खामोश जंग लड़ रहे हैं – प्रकाश आंबेडकर

मोदी के दोस्त ट्रंप हमारे देश के खिलाफ खामोश जंग लड़ रहे हैं – प्रकाश आंबेडकर

मुंबई : वंचित बहुजन आघाड़ी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आंबेडकर ने कहा कि ट्रंप भारत के खिलाफ खामोश जंग लड़ रहे हैं और मोदी इसके सूत्रधार हैं।

प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि—

सबसे पहले अमेरिका ने भारत की अनदेखी करते हुए पाकिस्तान का रुख किया और व्हाइट हाउस में पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष के लिए विशेष भोजन आयोजित किया।

इसके बाद अमेरिका ने भारत पर पारस्परिक व्यापार शुल्कों में 50% की वृद्धि कर दी।

अब H1B वीज़ा शुल्क बढ़ाकर भारतीय तकनीकी और आईटी क्षेत्र की प्रतिभाओं पर सीधा प्रहार किया जा रहा है।


आंबेडकर का कहना है कि ये सभी कदम भारतीय अर्थव्यवस्था और युवाओं के भविष्य के खिलाफ हैं। अमेरिका की इस नीति से भारत को नुकसान हो रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं।

“यह ट्रंप द्वारा भारत के खिलाफ छेड़ा गया खामोश युद्ध है और मोदी इसके सूत्रधार हैं,” ऐसा आरोप प्रकाश आंबेडकर ने लगाया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *