• 122
  • 1 minute read

“तुझे समझता कौन है”

“तुझे समझता कौन है”

जाया न कर अपने अल्फ़ाज़ हर किसी के लिए,
ख़ामोश रहकर देख, तुझे समझता कौन है।

हर चेहरा मुस्कुराता है मौक़े की धूप में,
ग़रीबी में रोकर देख ,आंसू पोंछता कौन है।

जो वक़्त के साथ तेरे हाथ छोड़ देता है,
कांटों पर चलकर देख, मंजिल पर साथ पहुंचता कौन है।

लोग तो शोहरत की तरह पास आते हैं,
शोहरत छोडकर देख,सुकून की तरह दिल में ठहरता कौन है।

हर महफ़िल में सब तेरे क़रीबी बन जाते हैं,
मगर तन्हाई में देख, तेरा दर्द सुनता कौन है।

जहाँ जमीर बिकता है झुठोंके बाजार में,
सच को सच बोलकर देख, साथ रहने की हिम्मत रखता कौन है।

ज़माने में खुदको तुझसे बेहतर समझनें वाले बहुत हैं,
बुद्ध और बाबासाहब की राह चलकर देख, तुझको तेरी तरह समझता कौन है।

‘रमेश’ अब छोड़ दे, पहचान का ये खेल सब झूठा है,
ख़ुद को पा लिया तुमने पहले, अब देख, तुझे समझता कौन है।

– कांबले सर बदलापुर ठाणे

0Shares

Related post

सरदार पटेलांवर संघ आणि गोलवलकरांचा प्रभाव नसता तर म. गांधींचे प्राण वाचले असते……!

सरदार पटेलांवर संघ आणि गोलवलकरांचा प्रभाव नसता तर म. गांधींचे प्राण वाचले असते……!

सरदार पटेलांवर संघ आणि गोलवलकरांचा प्रभाव नसता तर म. गांधींचे प्राण वाचले असते……!      …
पंडित नेहरू ही थे जिनके वजह काश्मिर मिला, नहीं तो संघ, सावरकर और मुखर्जीने राजा और पाक से सौदा किया था….!

पंडित नेहरू ही थे जिनके वजह काश्मिर मिला, नहीं तो संघ, सावरकर और मुखर्जीने राजा और…

बार बार काश्मीर की चर्चा मुख्य मुद्दों से भागने का सबसे बडा प्रयास…..!      …
शूद्र शिवशंकर सिंह यादव : संक्षिप्त जीवन परिचय के साथ कुछ यादगार अनुभव*

शूद्र शिवशंकर सिंह यादव : संक्षिप्त जीवन परिचय के साथ कुछ यादगार अनुभव*

शूद्र शिवशंकर सिंह यादव : मैं अपने खानदान का पहला व्यक्ति था, जो पढ़ाई शुरू किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *