• 184
  • 1 minute read

“गलत हो जाते हैं…!!!”

“गलत हो जाते हैं…!!!”

गलत को ग़लत बोलने वाले इंसान
गलत लोगों की नज़रों में… गलत हो जाते हैं।

जो सच्चाई की बात करें,
वो ट्रेंड में नहीं रहते,
वो “अजीब” कहे जाते हैं,
वो “रूखे”, “कटु”, “पुराने” कहे जाते हैं…
बस इसलिए, कि वो सच बोलते हैं,
और सच बोलने वाले… गलत हो जाते हैं।

इस भीड़ में, जो सच के साथ खड़ा है,
वो अकेला पड़ जाता है,
जो भीड़ के साथ झूठ बोले,
वो लीडर बन जाता है।
यहाँ सच की कीमत नहीं,
बस शोर की बोली लगती है,
और जो चुप नहीं रहते,वो बदनाम हो जाते हैं।

हर जगह “इमेज”, “ब्रांड”, “नेटवर्क” का खेल है,
जो साफ़ दिल से जिए ,वो फ़ेल है!
ज़माना मुनाफ़े में सोचता है,
और जो ज़मीर में जीते हैं,बेअसर हो जाते हैं।

पर सुनो,
ये दुनिया चाहे जैसा भी सोचे,
सच की रौशनी बुझती नहीं।
गलत को ग़लत बोलने वाले,
इतिहास में मिटते नहीं…
बस, आज की आँखों में… गलत हो जाते हैं।

-कांबलेसर बदलापूर ठाणे

0Shares

Related post

सरदार पटेलांवर संघ आणि गोलवलकरांचा प्रभाव नसता तर म. गांधींचे प्राण वाचले असते……!

सरदार पटेलांवर संघ आणि गोलवलकरांचा प्रभाव नसता तर म. गांधींचे प्राण वाचले असते……!

सरदार पटेलांवर संघ आणि गोलवलकरांचा प्रभाव नसता तर म. गांधींचे प्राण वाचले असते……!      …
पंडित नेहरू ही थे जिनके वजह काश्मिर मिला, नहीं तो संघ, सावरकर और मुखर्जीने राजा और पाक से सौदा किया था….!

पंडित नेहरू ही थे जिनके वजह काश्मिर मिला, नहीं तो संघ, सावरकर और मुखर्जीने राजा और…

बार बार काश्मीर की चर्चा मुख्य मुद्दों से भागने का सबसे बडा प्रयास…..!      …
शूद्र शिवशंकर सिंह यादव : संक्षिप्त जीवन परिचय के साथ कुछ यादगार अनुभव*

शूद्र शिवशंकर सिंह यादव : संक्षिप्त जीवन परिचय के साथ कुछ यादगार अनुभव*

शूद्र शिवशंकर सिंह यादव : मैं अपने खानदान का पहला व्यक्ति था, जो पढ़ाई शुरू किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *